हरियाणवी गाना बना Kanwar Yatra 2026 का एंथम, सड़कों पर गूंज रही है ‘देसी गीत’ की आवाज

1356 Shares

सावन का पावन महीना चल रहा है और कावंड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2026) अपने पूरे चरम पर है। शिव भक्तों की टोली गंगा जी से जल भरकर महादेव को अर्पित करने के लिए इस धार्मिक यात्रा का जश्न मनाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान कांवड़ यात्रा 2026 में सबसे अधिक धूम अगर किसी गीत की देखने को मिल रही है तो वह एक हरियाणवी गाना है।

जो फिलहाल कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर गूंज रह है। ट्रक, गाडियों और ट्रैक्टर में मौजूद कांवड़ियों के डीजे में ये देसी गीत जमकर रंग जमा रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है-

कांवड़ यात्रा का एंथम बना ये गीत

बगैर गानों के कांवड़ यात्रा का मजा अधूरा सा रहता है। हर साल तमाम शिव भक्त अपनी-अपनी वाहनों में डीजे और स्पीकर की व्यवस्था करके भजन के बजाते हैं और कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इस साल अगर कोई गाना कांवडियों का फेवरेट बना हुआ है तो वह हरियाणा के मशहूर सिंगर राज मवार और अमन जाजी का गाना है, जिसके बोल हैं जी लागे बाब्या में… (Ji Laage Se Babya Mai)।

जी हां राज मवार का ये हरियाणी भजन इस साल की कांवड़ यात्रा के जश्न को दोगुना कर रहा है। सड़कों पर कांवडिए इस गीत पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। हर तरफ जी लागे बाब्या में… की धूम देखने को मिल रही है और ये लेटेस्ट भजन हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है, जो गाने की लोकप्रियता के बारे में बता रहा है।

गौर किया जाए जी लागे बाब्या में… की तरफ तो इसे गायक राज मवार ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि संगीतकार अमन जाजी ने इसके म्यूजिक को तैयार किया है। इसके अलावा हरियाणा के मशहूर गीतकार मुकेश जाजी ने इसके लिरिक्स को लिखा है। इस तरह से ये शिव भजन बनकर तैयार हुआ है।

यूट्यूब पर मौजूद हैं 157 मिलिनय व्यूज

राज मवार के इस गाने को करीब एक साल पहले यूट्यूब चैनल एचआर बीट्स प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक इस गीत को धड़ल्ले से सुना जा रहा है, जिसका अंदाजा आप जी लागे बाब्या में… के 157 मिलियन यूट्यूब व्यूज के आधार पर आसानी से लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *