‘लाठी से नहीं, बातचीत से सुलझेगा मुद्दा’, सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं को दिया आश्वासन

1859 Shares

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाने का भरोसा जताया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समस्या का समाधान लाठी-डंडों से नहीं, बल्कि बातचीत और संवाद के माध्यम से ही निकाला जा सकता है।

राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिशों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व माहौल बिगाड़ने में जुटे हैं।

उन्होंने चेताया कि छात्रों के इस आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए युवाओं को गुमराह करने वालों से बचने की जरूरत है।

हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि युवाओं की चिंता उनकी अपनी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छात्र आंदोलन का 16वां दिन

वहीं, रांची में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि JPSC-JSSC की परीक्षा रद की जाए और जिन भी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, उनकी CBI जांच कराई जाए।

इसको लेकर सरकार की छात्रों के साथ बातचीत का दौर चल रहा है। इसके अलावा अलग-अलग छात्र संगठनों ने भी सरकार को अपनी मांगें सौंपी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार छात्रों की बात मान लेगी।

वहीं, छात्रों ने साफ तौर पर कहा है कि अगर आज उनकी बात नहीं मानी जाती है, तो वह 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। उनके इस प्रदर्शन का तमाम छात्रों का समर्थन मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *