हत्या या आत्महत्या? ज्वालामुखी में शिव मंदिर में लुधियाना के युवक का कटर से गला कटने से मौत; इलाके में सनसनी

5.5kViews
1769 Shares

 हिमाचल के कांड़गा जिले के ज्वालामुखी में लुधियाना के करीब 25 वर्षीय युवक ने शिव मंदिर में शिवलिंग के पास कटर से गला काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि लोगों को इसके बारे में सुबह पौने छह बजे के करीब पता चला है। इस बात पर सवाल जरूर हैं कि युवक ने गला खुद काटा या किसी और ने घटना को अंजाम दिया है।

मामले से जुड़े हर बिंदु की पड़ताल हो रही है। जिस कटर का प्रयोग गला काटने में हुआ है वह बरामद कर लिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। यह घटना ज्वालामुखी मुख्य मंदिर मार्ग से 20 मीटर पीछे छोटे शिव मंदिर के पास सड़क में हुई है।

मृतक की पहचान गुरबख्श सिंह (25) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव भोपा सराय कला तहसील जगरांव जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुट गई है ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके।

CCTV खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा है कि यह मामला शनिवार देर रात रात 12:00 बजे के बाद का प्रतीत हो रहा है क्योंकि शनिवार रात 12:00 तक यात्रियों की भीड़ मुख्य मंदिर मार्ग पर आती जाती रहती है और मंदिर भी देर रात तक खुला रहता है और लेट बंद होता है। देर रात तक यहां ढाबे में लोग खाना खाते रहते हैं और कई दुकानदार अपनी दुकानों में ही सोते हैं।

जब सारा बाजार बंद हो जाता है और लोग अपने घरों को चले जाते हैं उसके बाद का यह मामला बताया जा रहा है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उन्हें कोई आवाज रात को नहीं सुनाई दी। पुलिस ने कई दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं और यहां पर लगाए गए मंदिर न्यास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी इकट्ठी की जा रही है ताकि पता चल सके की सच्चाई क्या है।

लुधियाना का रहने वाला है मृतक

स्थानीय पुलिस द्वारा शव के आसपास बिखरे सामान में जब तलाशी ली गई तो उसमें पता चला कि उपरोक्त मृतक व्यक्ति लुधियाना पंजाब का निवासी है, उसकी पहचान गुरबख्श सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव भोपा सराय कला तहसील जगरांव जिला लुधियाना पंजाब उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

देखने में यह युवक सिख सरदार प्रतीत होता है, उसने यहां पर आकर ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है या इस मौत के पीछे कोई और कारण रहा है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। ज्वालामुखी मंदिर के नजदीक इस प्रकार की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *