‘जल्दी द लेट’, ‘मनी फोलोज माय ब्रदर’ और ‘मौन व्रत है’… अभिनेता और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंटरनेट पर उनके मीम्स की बाढ़ आ गई है। बड़ी-बड़ी हस्तियां भी रवि के मीम्स पर रील्स बना रहे हैं।
रवि किशन ने अपने वायरल हो रहे मीम्स (Ravi Kishan Viral Memes) को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि GenZ ने उन्हें अपना लिया है। लोग उन्हें लॉर्ड रवि (Lord Ravi) और गॉड रवि (God Ravi) कहकर बुला रहे हैं।
अपने वायरल मीम्स पर बोले रवि
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रवि किशन ने कहा, “यह कुछ अलग ही खेल चल रहा है, ये पागलपन है। सावन का महीना है और जब महादेव अपना आशीर्वाद देते हैं तो ऐसा होता है। इस देश में किसी के साथ भी- चाहे वह एक्टर हो या नेता, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह तो पागलपन है। लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी कह देते हैं और मेरा ‘मौन व्रत’ (Maun Vrat Meme) और भी ज्यादा मशहूर हो गया।”
जानबूझकर नहीं दे रहे हैं स्टेटमेंट
रवि किशन ने कहा कि आज जिस पर मीम्स बन रहे हैं, वो उन्होंने जानबूझकर नहीं कहा। यह सब उन्होंने अनजाने में बोला। एक्टर ने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब अपने आप हो रहा है। यहां तक कि BJP के हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने भी मीम्स बनाए हैं। मैं खुद भी इन सब पर नजर रख रहा हूं और लाइक भी कर रहा हूं।”

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

