चतरा में 447 अबुआ आवासों की अंतिम किस्त अटकी, काम पूरा होने के बाद भी पैसे के लिए भटक रहे लाभुक

9.8kViews
1606 Shares

प्रखंड क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत सैकड़ों लाभुकों को अंतिम किस्त का भुगतान नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के 101 तथा 2024-25 के 346, कुल 447 अबुआ आवास अंतिम भुगतान के अभाव में लंबित हैं।

लाभुकों का कहना है कि कई माह पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है, इसके बावजूद अंतिम किस्त की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है।

लाभुकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा

पंचायतवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बारिसाखी में 74, बारियातू में 59, द्वारी में 123, गिद्धौर में 56, मंझगांवा में 65 तथा पहरा पंचायत में 70 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने से लाभुकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

लाभुकों ने जिला प्रशासन से शीघ्र अंतिम किस्त जारी कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और सरकारी अभिलेखों में भी उनके आवास पूर्ण दर्ज हो सकें।स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर भुगतान होने से योजना के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *