UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर आवेदन जारी, जल्द कर लें अप्लाई

9.2kViews
1873 Shares

 उत्तर प्रदेश के कई नए जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और संबंधित जिलों से विलॉन्ग करती हैं वे जनपद के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा, ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेंगे।

फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जिले के अनुसार पदों की संख्या और आवेदन की लास्ट डेट

इस भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक एवं योग्य महिला उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि में आवेदन कर लें। पदों की संख्या एवं आवेदन की लास्ट डेट निम्नलिखित है-

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
आजमगढ़- 66 17 सितंबर 2026 ललितपुर- 44 03 सितंबर 2026
चित्रकूट- 23 05 सितंबर 2026 चित्रकूट- 69 05 सितंबर 2026
झांसी- 223 07 सितंबर 2026 कुशीनगर- 214 11 सितंबर 2026
मुजफ्फरनगर- 146 02 सितंबर 2026 कानपुर नगर- 307 05 सितंबर 2026
महराजगंज- 164 01 सितंबर 2026 महराजगंज- 141 01 सितंबर 2026
इटावा- 130 30 अगस्त 2026

स्वयं भर सकती हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं। फॉर्म भरने के साथ ही आपको किसी भी प्रकार की फीस भी जमा नहीं करनी है अर्थात निशुल्क रूप से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स एवं फॉर्म का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है।

  • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। योग्यता के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *