बांदा में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
कमासिन में सिंह वाहिनी देवी मंदिर के पास प्रेमी युगल ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। प्रेमी शत्रुघ्न वर्मा कमासिन का रहने वाला था, जबकि प्रेमिका चित्रकूट की थी।
दोनों बेसुध मिले थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दोनों ने जहरीली गोलियां निगल ली थीं। उनके स्वजन ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इन्कार किया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

