Samsung का 6000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले
सैमसंग कल यानी 3 अगस्त को भारतीय बाजार में अपनी F-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस नए डिवाइस को कंपनी Samsung Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन के कई खास फीचर्स और कीमत की डिटेल्स सामने आ गई है।
यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। चलिए पहले जानते हैं कि इस फोन में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है…
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। इसके अलावा डस्ट और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिल सकती है।
डिवाइस में फ्लैट रियर पैनल के साथ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस को ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज किया गया है, जिसमें लेदर-फिनिश जैसी टेक्सचर में दिखाया गया है।
स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6 साल तक अपडेट
परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है, जिससे एप्स फास्ट ओपन होंगे और मल्टीटास्किंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन में Android 16 बेस्ड One UI मिल सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग अपने इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने की तैयारी में है, जिससे यह अपने सेगमेंट में बेहतर ऑप्शन बन सकता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में OIS सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड और एक मैक्रो कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो नॉर्मल यूज में एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने का दावा करती है। वहीं चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत
Samsung ने कन्फर्म किया है कि Galaxy F70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये से शुरू होगी, जो इसके 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए होगी। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये हो सकती है। ऑफिशियल ऑफर और सभी वेरिएंट की डिटेल्स कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान शेयर करेगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

