नेपाल में अचानक बढ़ी नदी की रफ्तार, पत्थर पर बैठा सिद्धार्थनगर का युवक बहा

8.4kViews
1662 Shares

नेपाल में जलप्रलय के बीच एक दर्दनाक हादसे में इटवा निवासी 34 वर्षीय युवक पानी में बह गया। बाद में उसका शव बरामद हुआ। जवान की मौत से स्वजन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता व अन्य लोग नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

नगर पंचायत इटवा निवासी प्रभात सोनी पुत्र अवधेश सोनी शुक्रवार को नेपाल गए थे। बताया जाता है कि बुटवल में वह और स्वजन नदी के निकट पत्थर पर बैठे थे। अचानक पानी की धारा तेज और प्रभात सोनी को उसमें बहा ले गई। बताया जाता है कि सिर के पास पत्थर की चोट भी लगी। स्वजन घटना देख चीखना, चिल्लाना और शोर मचाना शुरू किए।नेपाली प्रशासन को भी खबर हुई तो फिर खोजबीन शुरू हुई। शनिवार को दोपहर में उनका शव मिलने की खबर है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर इटवा में पानी में बहने की खबर पर पिता अवधेश सोनी, घर वालों के साथ नेपाल के लिए रवाना हो गए। नगर पंचायत चेयरमैन विकास जायसवाल भी इसमें शामिल थे।

मां को लेकर गई राखी बंधवाने, वहीं बना नेपाल का प्रोग्राम
प्रभात सोनी रक्षाबंधन के दिन अपनी माता जी को लेकर ननिहाल गए थे। मऊ-जिगिनिहवा जाने के बाद प्रभात सोनी, छोटा भाई शिवा सोनी, माता व और मामा के घर के कुछ लोगों के साथ सभी नेपाल चले गए। नदी के बीच बैठे ही थे कि अचानक पानी की धारा बढ़ी और उसी में प्रभात को बहा ले गई।

दो भाइयों में सबसे बड़े थे प्रभात
प्रभात सोनी दो भाइयों में सबसे बड़े थे। इनसे छोटा भाई शिवा सोनी था। प्रभात की शादी हो चुकी थी। पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। इसमें बड़ी लड़की चार वर्ष और छोटी लड़की डेढ़ वर्ष है। पानी में बहने और मौत की खबर पर उनके घर पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।पूर्व मंत्री भी पहुंचे घर
पूर्व शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी भी प्रभात सोनी के घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और नेपाल में कुछ राजनीतिज्ञों को फोन पर जानकारी देते हुए यथासंभव सहायता की मांग की। प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे भी पहुंचे। वे भी अपने स्तर से जानकारी जुटाने में जुट गए। बाद में पता चला कि शव बरामद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *