फरीदाबाद वालों के लिए गुड न्यूज, जर्जर पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू; पूरा होने पर मिलेगी ये सुविधा
फरीदाबाद में लोगों के जानमाल के खतरा को ध्यान में रखते हुए जर्जर हो रहे पंचायत भवन के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है।
यह कार्य पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य को एक वर्ष के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरी तरह से तैयार होने के बाद यह आम लोगों के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में भी काम आएगा।
पंचायत भवन पंचायत विभाग का है। यहां पर फिलहाल जिला परिषद के अध्यक्ष, पंचायत विभाग के अधीक्षण अभियंता, रोजगार कार्यालय, कृषि उपमंडल अधिकारी का कार्यालय, पुलिस के गुप्तचर विभाग, एटीडीसी का ट्रेनिंग सेंटर चल रहा है।
सहायक खजाना अधिकारी, इन कार्यालयों में रोजाना हजारों लोग अपने काम-काज कराने के लिए आते-जाते हैं। भवन की हालत लगातार जर्जर होती जा रही है। इससे आम लोगों के जीवन को खतरा बना हुआ था। क्योंकि भवन की दीवार या छत कभी भी किसी के ऊपर गिर सकती थी।
इसके जीर्णोद्धार के लिए जिला परिषद ने दो करोड़ रुपये तीन वर्ष पहले मंजूर किए थे। विभाग यहां पर तकनीकी कारणों के चलते जीर्णोद्धार का काम शुरू नहीं कर पाया। अब इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। मौके पर विभाग ने सबसे पहले भवन की छत्तों को बदलने का काम शुरू किया है। यहां पर पुरानी टाइलों को उखाड़ कर नई लगाई जा रही हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

