कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मजिस्ट्रेट ने तीनों को रिहा करने का आदेश दिया है।
इनके वकील रत्ना सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में उस शर्त के बारे में भी जानकारी दी, जिसके तहत तीनों को रिहा किया गया। अदालत ने अपने शर्त में कहा कि एक साल तक इन तीनों को शांति बनाकर रखनी होगी।
प्रतिबंधों में ढिलाई
कल 10 अक्टूबर को जिन सड़कों पर पाबंदी लगाई थी, आज उन सड़कों पर आज लोगों का आवागमन दिख रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिबंध हटा दिया गया है, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले सभी रास्ते भी खोल दिए गए हैं। इंडिया गेट की तरफ भी लोगों का आगमन जारी है। उधर, बाजार भी खुले हुए हैं।
उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्य में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।
यह सभी सुरक्षाकर्मी हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति धरातल पर उतरती हुई नहीं दिखे।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर था विरोध प्रदर्शन
बता दें कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से यह विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था।
इस प्रदर्शन में AAP, AISA, SFI भी शामिल हुए थे। इन सभी संगठन के लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन को सार्थक बनाने की अपील आम लोगों से की थी।
उधर, आज एक बार फिर से सीजेपी की ओर से जंतर मंतर पर कूच करने का ऐलान कर दिया गया है। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे से सभी संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है और माइक से भी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति देखने को नहीं मिले।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

