सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिनों बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक्ट्रेसेज के बैक शॉट्स लेने वाले पैप्स को लताड़ लगाई थी। सलमान ने साफ कहा था कि अभिनेत्रियों से साफ कहा कि अगर कोई आपके साथ ऐसा करता है तो उसको चमाट लगा दो।
नेहा धूपिया ने भाईजान को मनोरंजन जगत की महिलाओं की आलोचना का कारण बने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
कुछ लोग पैप्स को देते हैं पैसे
इस पर बोलते हुए सलमान ने कहा, ‘कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष भी हैं जो पैपराजी को बुलाते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और उनसे ऐसा करने के लिए कहते हैं। वे भी क्या करें?’
उन्होंने आगे बताया कि कुछ सेलिब्रिटी ऐसी तस्वीरों से कंफर्टेबल होते हैं, जबकि कुछ नहीं। सलमान ने आगे कहा कि जिन्हें चाहिए, वे करवाएं। जिन्हें नहीं चाहिए, उन्हें परेशान न करें। उन्होंने साफ किया कि पैपराजी को लोगों की निजी सीमाओं और उनकी सहमति का सम्मान करना चाहिए।
सलमान खान करेंगे मामले में कार्रवाई
सलमान ने कहा, ‘अब वे और भी ज्यादा ऐसा करने लगे हैं, लेकिन मैं इस पर कड़ा रुख अपनाऊंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें लगता है कि अभी यह मजाक है और कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी ऐसा कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा।’
नेहा ने सलमान का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने एक बड़े मंच पर यह मुद्दा उठाया। उन्होंने एक्ट्रेस की इजाजत के बिना ऐसी तस्वीरें लेने के चलन के खिलाफ उनकी बात का समर्थन किया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

