हल्की वर्षा के बीच बिजली गिरी तो मां की आंखों के सामने ही बेटे की जान चली गई। दोनों एक साथ खेत से सब्जी निकालने गए थे। इकलौती संतान के खोने के बाद स्वजन बदहवास हैं तो ग्रामीण भी दुखी हैं। घटना विशुनपुरा थाने के ठाढ़ीभार गांव में गुरुवार को हुई।
लालबाबू कुशवाहा रोजगार के सिलसिले में पांच वर्ष से सऊदी अरब में हैं। घर पर पत्नी कविता व 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार रहते हैं। गांव पर पत्नी सब्जी की खेती भी करती हैं। बुधवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह अपने इकलौते पुत्र के साथ खेत से सब्जी निकाल कर बेचने के लिए गई थीं।
क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह खेत से सब्जी तोड़ कर मेड पर बोरा लेकर खड़े पुत्र को दे रही थीं और वह उसमें रख रहा था। इस दौरान बिजली गिरी तो राहुल चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
मां कविता अभी कुछ समझ पातीं कि मौके पर ही पुत्र की मौत हो गई। लेखपाल संग पुलिस पहुंची तो स्वजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

