Himachal Weather 11th October: हिमाचल में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 4 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

3.8kViews
1554 Shares

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को सुबह से बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रा में शनिवार को हिमपात हुआ, जबकि कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 11 अक्टूबर को शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

12 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के भी आसार हैं। 13 और 14 अक्टूबर को आंधी व वर्षा की संभावना है।

कुकुमसेरी में शून्य के नजदीक पहुंचा तापमान

शनिवार को अधिकतर स्थानों पर धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में शिमला में तीन, कल्पा में 2.4, ऊना में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, जबकि कांगड़ा और चंबा में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। कुकुमसेरी में पारा शून्य के नजदीक पहुंच गया है, यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख स्थानों का तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    12.5    22.2
  • सुंदरनगर    15.9    29.1
  • भुंतर    12.9    29.4
  • कल्पा    6.8    19.2
  • धर्मशाला    15.9    25.0
  • कांगड़ा    17.0    27.9
  • ऊना    19.0    33.2
  • नाहन    16.4    25.8
  • केलंग    4.1    18.5
  • सोलन    13.2    27.0
    (ताममान डिग्री सेल्सियस में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *