विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। शनिवार को शाहगंज स्थित सत्ते लाला फूड कोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने यह जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में बोले भाजपा नेता, शिक्षकों के सहयोग से दोनों सीटों पर दर्ज करेंगे बड़ी जीत
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा पार्टी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह और हरि किशोर तिवारी दोनों बड़ी जीत हासिल करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि जिले के सभी कॉलेजों के शिक्षकों से संपर्क कर मतदान की अपील की जा रही है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, चुनाव के ब्रज क्षेत्र संयोजक हेमेंद्र शर्मा, महानगर शिक्षक चुनाव संयोजक विकास भारद्वाज, सह संयोजक राहुल सागर मौजूद रहे।
भोज कुमार, तपेश, मदन मोहन और सोनू मुद्गल ने छोड़ा मैदान

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

