अखिलेश यादव ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी की जांच पर उठाया सवाल, बोले- एसआईटी के एक सदस्य के खिलाफ ही केस

6.6kViews
1117 Shares

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच रही एसआईटी की रिपोर्ट पर एक अज्ञात सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट से दो लोगों के इस्तीफा के बाद भी अखिलेश यादव ने एसआईटी को कठघरे में खड़ा किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईटी की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के एक अधिकारी पर ही धारा 420 का मुकदमा दर्ज है। सपा के मुखिया ने कहा कि ऐसे में निष्पक्ष न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी में सिर्फ लीपापोती चालू है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि अयोध्या में इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ राम की ‘मर्यादा’ को तोड़ा-मरोड़ा है। सनातन धर्म में धार्मिक चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है। हमारा हिंदू समुदाय और सनातन धर्म को मानने वाले लोग बहुत भावुक होते हैं। मंदिर से चढ़ावा चोरी से न सिर्फ हमारे देश की छवि पर असर पड़ता है, बल्कि भारत में आने वाले निवेश पर भी बुरा असर पड़ता है।

विपक्ष की शिकायतों को भी करें दर्ज

अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी को सामने लाने वाले विपक्ष के खिलाफ तो एफआईआर दर्ज हो जाती हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों को दर्ज नहीं किया जाता है। इसका मतलब है कि अगर मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाले जाएं, तो उनमें से 99.9% लोग भाजपा से जुड़े निकलेंगे। मंदिर परिसर मामले में सभी के सीडीआर निकाले जाएं, 99.9% भाजपाई निकलेंगे। इसके बाद पार्टी के अंदर जो खलबली मचेगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वह खलबली शुरू भी हो चुकी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि चढ़ावा चोरी से सनातनियों में बहुत बेचैनी है। ‘गौ माता’ की सेवा करने वाले दुखी हैं। इस सरकार ने उन्हें दुख, मुश्किलें और महंगाई दी है। अब देखिए, उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना शुरू कर दिया है।

आज हम तो कल भाजपा होगी विपक्षी पार्टी

उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार वोट के हिसाब से बदलते हैं। धर्म नहीं धन इनकी प्राथमिकता है। इन लोगों ने महापाप किया है। सांचा नहीं, पूरा ढांचा बदलना चाहिए। चढ़ावा चोरी से सनातनी बहुत दुखी हैं। भाजपा विपक्ष पर हमले की राजनीति बंद करे। आज विपक्ष में हम हैं, कल भाजपा भी विपक्ष में होगी।

दान चोरी मामले को लेकर साध निशाना

सपा मुखिया ने कहा कि छोटों पर कार्रवाई करना, जिन्होंने जिम्मेदारी दी जिन पर जिम्मेदारी थी उन पर क्या कार्रवाई की गई। एक बड़े नेता है बीजेपी के उन पर आरोप था कि चंदा लेने के लिए पर्ची छपवा लिया। 980 बार हमें फोन किया 90 प्रतिशत लोग जो मंदिर में थे। इनके सीडीआर चेक किया जाए तो भाजपा में भगदड़ शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *