भारत सहित दुनिया के कई देशों में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। लेकिन लापरवाही और खराब या नकली हेलमेट पहनने के कारण हादसे के समय ज्यादा चोट लग जाती है। इससे बचने के लिए कई निर्माताओं की ओर से अच्छी क्वालिटी के हेलमेट ऑफर किए जाते हैं। हाल में ही ब्रिटेन की ओर से एक भारतीय निर्माता के हेलमेट को 4 स्टार रेटिंग दी गई है। किस हेलमेट को यह रेटिंग मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
किसने दी रेटिंग
एसएमके के इस हेलमेट को ब्रिटेन के इंडीपेंडेंट हेलमेट सुरक्षा मूल्यांकन कार्यक्रम SHARP से यह रेटिंग मिली है। इस रेटिंग के लिए हेलमेट का टेस्ट अगस्त में ही किया गया है।
कई तरह से किया टेस्ट
ब्रिटेन में SHARP की ओर से SMK Typhoon हेलमेट का कई तरह से टेस्ट किया गया है। जिसमें करीब 32 तरह के टेस्ट शामिल होते हैं। इस दौरान हेलमेट पर अलग अलग गति से टेस्ट किया जाता है और यह देखा जाता है कि हादसे के दौरान सिर तक कितना बल पहुंचता है और हेलमेट इसे कम करने में कितना सक्षम होता है। इसी आधार पर हेलमेट को अधिकतम 5 स्टार रेटिंग तक मिलती है।
क्या है खासियत
एमएसके की ओर से टायफून हेलमेट को भारतीय बाजार में भी ऑफर किया जाता है। इस फुल-फेस हेलमेट को एनर्जी-इम्पैक्ट-रेज़िस्टेंट थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाया गया है, जिसका वजन करीब 1.6 किलोग्राम है। इस हेलमेट में क्विक-रिलीज़ बकल, ड्रॉप-डाउन सन वाइज़र, पिनलॉक 30 लेंस, एंटी-स्क्रैच वाइज़र कोटिंग और मल्टी-पॉइंट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना है सुरक्षित
निर्माता की ओर से ऑफर किए जा रहे हेलमेट को बेहतरीन सुरक्षा के साथ ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट को यूरोप के लिए ECE 22.06 की सुरक्षा मिलती है।
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में इस हेलमेट को XS से XXXL तक सात साइज़ में उपलब्ध करवाया जाता है। इस हेलमेट की शुरुआती कीमत 5200 रुपये है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

