1325
Shares
नाना के घर आए पोते पर लंगूर ने किया हमला, एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत
यमकेश्वर ब्लाक के ठांगर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नाना के घर आया 12 साल का बच्चा लंगूर के हमले में घायल हो गया, जिसकी बाद में एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।
ठांगर गांव के प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि बागौड़ गांव निवासी शिवांश पुत्र सतीश कुछ दिन पहले अपने नाना स्वर्गीय भारत सिंह के घर ठांगर गांव आया हुआ था। बीते 9 अक्टूबर को शिवांश कुछ सामान लेने ठांगर बाजार गया था। बाजार से घर लौटते समय अचानक एक लंगूर उसके सिर पर कूद गया। हमले में शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

