महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ के मोशी इलाके में इमारत ढही, 15-16 लोग मलबे में दबे; बचाव अभियान जारी

1381 Shares

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। घटना में लगभग 15-16 लोग मलबे के नीचे फंस गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर चल रहे हैं। एनडीआरएफ, आर्मी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अंदर और 6-7 लोग हो सकते हैं। चार लोगों को बचा लिया गया है। बाकी अस्पताल में हैं, सबकी हालत अच्छी है। हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है। नीचे एक बेसमेंट और उसके ऊपर का फ्लोर पूरी तरह मलबे से ढका हुआ है। हम उसे साफ करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं

पहले निचले हिस्से से चार लोगों ने आवाज दी थी और हलचल भी दिखी थी, लेकिन अब नीचे से कोई आवाज नहीं आ रही है। एनडीआरएफ और सैन्य टीमें प्रयास कर रही हैं। कोई जवाब न मिलने पर हम और मलबा हटाकर नीचे तक पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *