SBI और बेसिक शिक्षा के बीच वेतन खाता का हुआ एमओयू, मीरजापुर में शिक्षकों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज

7.0kViews
1781 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बेसिक शिक्षा व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मध्य शिक्षकों के वेतन खातों के लिए विशेष सैलरी पैकेज एमओयू की घोषणा भी की।

विकास भवन सभागार में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एसबीआई के सैलरी पैकेज के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक व सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं के साथ विशेष वित्तीय लाभ मिलेंगे। कहा कि एसबीआई का यह विशेष सैलरी पैकेज शिक्षकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इसके तहत पात्र कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एयर एक्सीडेंट बीमा, ओवरड्राफ्ट सुविधा, आकर्षक ब्याज दरों पर गृह, वाहन एवं व्यक्तिगत ऋण, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, योनो एसबीआई के माध्यम से सहज बैंकिंग, एटीएम एवं डेबिट कार्ड सहित अनेक प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शाखा प्रबंधक धीरेंद्र मौर्य ने कहा कि यह एमओयू प्रदेश सरकार व भारतीय स्टेट बैंक के मध्य एक महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव के साथ वित्तीय सुरक्षा एवं अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *