भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है Kia Syros EV कार, 355 km की रेंज के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स

4.9kViews
1498 Shares

साउथ कोरियाई कार कंपनी Kia ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार का टीजर जारी किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले भी एक टीजर शेयर किया था जिसमें आने वाली BEV और HEV की झलक दिखाई गई थी। ऐसी उम्मीद है कि आने वाली BEV कार Kia Syros EV होगी जबकि HEV कार कंपनी की दुनियाभर में मशहूर Kia Sorento Hybrid 7-सीटर SUV हो सकती है।

कैसा है टीजर?

कंपनी ने अपनी आने वाली BEV का एक नया टीजर शेयर तिया है। कंपनी द्वारा शेयर किए वीडिया क्लिप की शुरुआत में एक तरफ फ्लैग और दूसरी तरफ बैटरी ग्राफिक दिखाई दे रहा है। फ्लैग और बैटरी के इन ग्राफिक्स के नीचे लोडिंग बार देखा जा सकतदा है और उसके नीचे ‘You’re Closer Than you Think लिखा हुआ है।

टीजर से मिला संकेत

अगले ग्राफिक में बाईं तरफ एक फैमिली और दाईं तरफ कार दिख रही है। पहले देखने पर यह साधारण टीजर लगता है। लेकिन, अगर आप गौर से देखें तो समझ आएगा कि दसरे ग्राफिक में दिखने वाली कार Kia Syros है। इसलिए, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि देश में जल्द Kia Syros EV लॉन्च हो सकती है।

कैसा हो सकता है डिजाइन?

Syros EV का डिजाइन इसके ICE मॉडल जैसा ही होने की उम्मीद है। हालांकि, इसे पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग लुक देने के लिए क्लोज्ड ग्रिल और नए डिजाइन फ्रंट व रियर बंपर दिए जा सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान कार की LED टेललाइट्स और Alloy Wheels आंशिक तौर पर दिखे थे जो Syros से मिलते-जुलते हैं। इसमें रडार यूनिट, पार्किंग सेंसर्स और आउटसाइड रियर-व्यू OVRMs भी थोड़े ढके हुए थे।

क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

Syors EV में इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसे ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। कार में 12.3 इंच की दो स्क्रीन वाला ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिल सकता है जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार के केबिन के अंदर एक नया ड्यूल-टोन थीम दे सकती है।

इस कार की सेकंड-रो में वेंटिलेशन और रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली पावर्ड सीट्स भी दी जा सकती हैं। इसके अलावा, कार में पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS सूट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

बैटरी और रेंज

Kia Syros EV में फ्रंट व्हील ड्राइव पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसे दो बैटरी वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है- 42kWh बैटरी पैक और 49kWh बैटरी पैक के साथ। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 355 किमी तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसके साथ ही, इस गाड़ी में DC-Fast Charging की सुविधा भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *