छात्र-छात्रा ध्यान दें! CCSU ने प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, 25 अगस्त तक दर्ज की जा सकती हैं आपत्ति

1694 Shares

 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से 20 और 21 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका के आधार पर उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ई-मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ccsuomr2026@gmail.com ई-मेल जारी किया है। आपत्ति भेजते समय अभ्यर्थी को पेपर कोड, प्रश्न संख्या और बुकलेट सीरीज का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा। साथ ही आपत्ति के समर्थन में पुस्तक या अन्य प्रामाणिक दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध होने पर उसे ई-मेल के साथ संलग्न करना होगा।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जाएगा। विशेषज्ञों की संस्तुति के आधार पर यदि उत्तर कुंजी में संशोधन आवश्यक हुआ तो संशोधित उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर ही पूरी की जाएगी। संशोधित उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उस पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *