‘बचाओ… किडनैपर’, गोरखपुर में बच्चे की चीख से मची अफरातफरी, जांच में निकली अलग कहानी

6.7kViews
1809 Shares

 बच्चे की ‘बचाओ… बचाओ… किडनैपर…’ की चीख सुनकर मंगलवार की रात राहगीरों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही शाहपुर और चिलुआताल रहना पुलिस सक्रिय हो गई। कई टीमें मौके पर पहुंचीं, कैमरों के फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हुई। घंटों की पड़ताल के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पुलिस के साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्चा पिछले कुछ दिनों से अपनी नानी के घर रह रहा था। मंगलवार रात 10 बजे मामा के साथ बाइक से मां उसे वापस घर ले जा रही थीं। रास्ते में बच्चे ने ‘बचाओ… किडनैपर…’ चिल्लाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने इसे अपहरण समझकर तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी गई और संबंधित लोगों का पता लगाया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चा अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहता था। उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था और वह नानी के घर ही रहना चाहता था।

इसी वजह से उसने शोर मचाया, ताकि लोग इकट्ठा हो जाएं और उसे वापस नानी के घर छोड़ दिया जाए। पुलिस ने बच्चे उसकी मां और मामा से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई। जांच में किसी तरह के अपहरण या आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *