सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. प्रेम शरण ने बताया कि सुमिरता, यमुना प्रसाद, गीता और शनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।