दिलचस्प है Emmy Awards के नाम के पीछे की कहानी, कब और कैसे हुई अवॉर्ड्स की शुरुआत? मजेदार है किस्सा

2.2kViews
1345 Shares

टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दिए जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित अमेरिकी पुरुस्कार एमी अवॉर्ड्स के विनर्स का एलान हो चुका है। 2026 के एमी अवॉर्ड्स लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित किए।

एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों में से एक हैं। इसे फिल्म के लिए ऑस्कर, संगीत के लिए ‘ग्रैमी’ और नाटक के लिए ‘टोनी’ पुरुस्कार के बराबर माना जाता है। आइए जानते हैं आखिरी इन अवॉर्ड्स की शुरुआत कब और कहां हुई? इनका नाम ‘एमी’ कैसे पड़ा और पहली बार ये अवॉर्ड्स कब दिए गए।

कैसे पड़ा अवॉर्ड्स का नाम ‘एमी’?

एमी अवॉर्ड्स का नाम शुरुआती टेलीविजन कैमरों में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी शब्द इम्मी (Immy) पर रखा गया था। यह नाम कैमरों में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरण इमेज ऑर्थीकॉन (Image Orthicon) ट्यूब का था, जिसे अन-ऑफिशियली इम्मी कहा जाता था। बाद में इसे बदलकर एमी कर दिया गया।

ये नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह एक महिला के नाम जैसा लगता था, जो कि पुरुस्कार की पंख वाली महिला प्रतिमा पर बिल्कुल सटीक बैठता था। इसकी ट्रॉफी पंख वाली महिला की मूर्ति है जो कला को दिखाती है और वह हाथों में परमाणु उठाए हुए है जो साइंस का प्रतीक है।

कब और कैसे शुरू हुए एमी अवॉर्ड्स?

एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत 1948 में हुई थी, इसकी स्थापना एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 1946 में की गई थी, इसे टेलीविजन इंडस्ट्री में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था।

कब और कहां आयोजित हुए पहले एमी अवॉर्ड्स?

पहली बार एमी अवॉर्ड्स का आयोजन 25 जनवरी 1949 को हुआ। शुरुआत में यह केवल लॉस एंजेलिस के लोकल टीवी शोज को सम्मानित करने के लिए था लेकिन फिर 1950 के दशक में इसका दायरा पूरे अमेरिका में फैल गया।

कितने दिन चलता है एमी अवॉर्ड्स का आयोजन?

एमी अवॉर्ड्स का मुख्य प्राइमटाइम समारोह केवल 1 दिन का होता है लेकिन अगर इसके पूरे इवेंट को देखा जाए तो यह 3 दिनों में पूरा होता है।

क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवॉर्ड्स- यह प्राइमटाइम से एक हफ्ते पहले 2 दिनों तक चलता है, जिसमें टेक्निकल, एडिटिंग, गेस्ट एक्टर्स और बैकस्टेज क्रू जैसे अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।

प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स (Primetime Emmys)- यह इसके अलगे हफ्ते 1 दिन (सोमवार) को आयोजित किया जाता है। जिसमें टेलीविजन इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ड्रामा/ शो जैसे बड़े अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।

78वें एमी अवॉर्ड्स का आयोजन कुछ इस तरह हुआ-

5-6 सितंबर- क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवॉर्ड्स

14 सिंतबर- प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *