बरात में हर्ष फायरिंग पर भड़के ग्रामीण, दूल्हे को बग्गी से उतारकर कमरे में किया बंद, फिर जो हुआ…

8.6kViews
1751 Shares

 गांव में बरात पहुंचने पर एक बराती ने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गांव के लोगों ने फायरिंग करने का विरोध किया। कहासुनी के बाद बात बढ़ गई हाथापाई होने पर हंगामा हो गया। सुरक्षा के लिहाज से दूल्हे को बग्गी से उतार कर कमरे में बंद कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा और दुल्हन दोनों के पिता को थाने ले गई। हालांकि, देर रात में समझौता होने पर वैवाहिक रस्में पूरी हो गई हैं। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार देर रात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव से बरात आई थी। गांव के लोग बरात के स्वागत में खड़े थे।

बरात के आते ही एक बराती ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग करने का गांव के लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी के बाद नोंकझोक और हाथापाई हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर थाना सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया तथा दुल्हन और दूल्हे दोनों के पिता को पुलिस थाने ले गई। बाद में संभ्रांत लोग भी थाने पहुंच गए और देर रात में समझौता होने पर वैवाहिक रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया है।

उधर प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह का कहना है कि दूल्हे को चांदी की अंगूठी देने पर विवाद हो गया था। हर्ष फायरिंग का आरोप निराधार है। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *