Ishita Dutt ने बेटी के जन्म के एक साल बाद किया फेस रिवील, वेदा की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

इशिता दत्त (Ishita Dutt) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। कपल ने लगभग एक साल बाद बेटी के पहले बर्थडे पर उसका चेहरा रिवील किया। कपल ने बुधवार को अपनी बेटी वेदा को फैन्स से मिलवाया। बेटी का चेहरा दिखाते हुए उन्होंने अपनी लाडली वेदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सुंदर तस्वीरें पोस्ट की हैं।

वेदा की स्माइल ने जीता दिल

बता दें कि इससे पहले फोटोज शेयर करते समय कपल वेदा के चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपा दिया करते थे लेकिन फाइनली बर्थडे पर उन्होंने बेटी की झलक दिखाते हुए फैंस को खुश कर दिया। कैप्शन में लिखा, ‘और देखते ही देखते, ये एक साल की हो गई। जन्मदिन मुबारक हो, वेदा।’

अपने बर्थडे के लिए वेदा ने लेमन कलर की येलो ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं वत्सल सेठ और इशिता भी ट्विनिंग करते नजर आए। इशिता ने जहां ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी वहीं वत्सल सेठ ब्लू स्ट्रिप्स वाली मैचिंग शर्ट में नजर आए।

बेटे के दो साल बाद हुआ बेटी का जन्म

फोटोज वायरल होते ही कई लोगों ने प्यारी वेदा को बर्थडे विश करना शुरू कर दिया। किश्वर मर्चेंट ने लिखा- ‘वेदा को हैप्पी बर्थडे…क्यूटेस्ट।’ हेली शाह ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डियर वेदा। वेदा का जन्म पिछले साल जून 2025 में हुआ था। इससे पहले कपल एक बेटे के पेरेंट्स हैं जिसका उन्होंने वायु रखा है। वायु का जन्म जुलाई 2023 में हुआ था।

इशिता और वत्सल की लव स्टोरी टीवी शो ‘रिश्तों का सौदागर – बाजीगर’ के सेट पर शुरू हुई थी। इस कपल ने 2017 में करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। वत्सल सेठ को ‘टार्जन: द वंडर कार’, ‘हीरोज़’ और कई पॉपुलर टीवी शो जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इशिता ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *