EV खरीदने की सोच रहे हैं? ई-स्कूटर पर मिलेगी 30 हजार की भारी सब्सिडी; सिर्फ आधार और RC से ऐसे करें अप्लाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी पॉलिसी शुरू की है। इस पहल के तहत सरकार ने ईवी सब्सिडी पोर्टल (evsubsidy.delhi.gov.in) लॉन्च किया है, जिसके जरिए दिल्लीवासी घर बैठे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझाया गया है। अत: इस खबर लिंक सुरक्षित कर लें या सोशल मीडिया अकाउंट पर बुकमार्क कर लें।
पहले साल अप्लाई करने वाले पाएंगे 30 हजार
नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों को पहले साल 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। यह प्रोत्साहन 10 हजार रुपये किलोवाट-घंटा (kwh) के हिसाब से दिया जाएगा। दूसरे साल अधिकतम 20 हजार रुपये और तीसरे साल 10 हजार रुपये की सब्सिडी मिल सकेगी। अधिकारियों ने सलाह दी है कि अधिकतम लाभ लेने के लिए पहले साल ही खरीदारी करें।
पात्रता की शर्तें
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक्स-शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वाहन दिल्ली में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- बैंक पासबुक का पहला पेज या कैंसल चेक की स्कैन कॉपी
- वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी)
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन और जीएसटीआईएन (जहां लागू हो)
सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?
- पोर्टल evsubsidy.delhi.gov.in पर जाएं।
- ‘Apply for Subsidy’ पर क्लिक करें।
- वाहन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी पांच अंक डालें।
- आरसी से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें।
- बैंक डिटेल्स भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। तुरंत ही आपको एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा, जिससे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, स्वीकृत सब्सिडी राशि 60 दिनों के अंदर आधार-सत्यापित डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। आवेदक पोर्टल पर आवेदन की स्थिति किसी भी समय देख सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस आसान ऑनलाइन प्रक्रिया और आकर्षक प्रोत्साहन से दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में तेजी आएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

