पेट्रोल का खर्चा हमेशा के लिए दफन करने आ गए Komaki के दो नए धाकड़ इलेक्‍ट्रिक स्कूटर, क्‍या है खासियत

4.5kViews
1426 Shares

भारत में बड़ी संख्‍या में इलेक्‍ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाता है। हाल में ही दो नए स्‍कूटर को इस सेगमेंट में Komaki की ओर से लॉन्‍च किया गया है। निर्माता के दोनों स्‍कूटर में किस तरह की खासियत दी गई है। कितनी रेंज के साथ किस कीमत पर इनको लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुए स्‍कूटर

कोमाकी की ओर से भारतीय बाजार में दो नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्‍च किया गया है। इन दोनों स्‍कूटर को मेटल बॉडी के साथ लॉन्‍च किया है।

क्‍या है खासियत

इन दोनों स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से बैटरी की स्थिति और रेंज की जानकारी के लिए मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट, रिपेयर स्विच और आरामदायक राइडिंग प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। वहीं, एमजी प्रो+ में ज्यादा बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है।

कितनी है रेंज

निर्माता की ओर से एमजी प्रो में मेटल बॉडी के साथ ही 90 से 100 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है। वहीं एमजी प्रो प्‍लस को चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर ज्‍यादा की रेंज मिलती है। इनमें लीपो 4 बैटरी का उपयोग किया गया है। जिसे चार्ज करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है।

कितनी है कीमत

कोमाकी की ओर से लॉन्‍च किए गए स्‍कूटर एमजी प्रो वी की एक्‍स शोरूम कीमत 73999 रुपये है। निर्माता के दूसरे स्‍कूटर एमजी प्रो प्‍लस की एक्‍स शोरूम 79999 रुपये है। इन पर निर्माता की ओर से वारंटी भी ऑफर की जा रही है। स्‍कूटर की बैटरी, मोटर और कंट्रोलर पर तीन साल और चार्जर पर एक साल तक की वारंटी को दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *