आयुष्मान मरीजों को ऑर्थो व डायलिसिस की FREE सुविधा, पश्चिम चंपारण से दूसरे जिले जाने की जरूरत नहीं
जिले के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब ऑर्थोपेडिक और डायलिसिस की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं भी मुफ्त उपलब्ध होंगी।
इसके लिए अष्टविनायक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कर्ण एडवांस ऑर्थो एंड ट्रामा सेंटर को योजना से जोड़ा गया है। इससे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
हड्डी और ट्रॉमा के मरीजों को लाभ
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी ऑपरेशन, ट्रॉमा उपचार और डायलिसिस जैसी विशेषज्ञ सेवाएं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में उपलब्ध कराई जाएंगी।
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत
अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विवेक कर्ण ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी वर्गों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के बाद अब अधिक संख्या में पात्र मरीज बिना आर्थिक बोझ के विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों के बेहतर उपचार के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात है। आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

