जब से भारतीय टीम सफेद गेंद के दौरे के लिए यूनाइटेड किंगडम पहुंची है, तब से टीम जहां भी गई, एक ही नाम चर्चा में रहा और वह है वैभव सूर्यवंशी। बेलफास्ट हो या डरहम… शुरुआत में एक भी मैच न खेलने के बावजूज वैभव लाइमलाइट में रहे।
मैनचेस्टर में आखिरकार वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक बेहद भावुक मैसेज लिखा, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैभव ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास
दरअसल, आईपीएल 2026 (IPL) में अपने शानदार प्रदर्शन से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का हर किसी को इंतजार था। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मैच में वैभव को आखिरकार डेब्यू कैप मिली। अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वैभव 10 गेंदों पर 14 रन ही बना पाए, लेकिन उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस मैच में भारतीय टीम 4 विकेट से हार गई, लेकिन वैभव का डेब्यू इस समय सबसे चर्चित विषय बना हुआ है।
बता दें कि डेब्यू के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने मैच के बाद टीम इंडिया की जर्सी में अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा,
वैभव ने लगाई स्टोरी
उनकी इस इमोशनल पोस्ट को फैंस ने काफी सराहा, जिन्होंने उन्हें इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

