बदायूं में 17 वर्षीय प्रेमिका को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला। प्रेमी जुगेंद्र की शादी तय हो गई थी लेकिन लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी थी। 15 दिन पहले उसने कहा था कि अगर उससे शादी नहीं की तो वह उसकी शादी नहीं होने देगी।
प्रेमिका उससे मिलने की जिद कर रही थी। शनिवार रात को लड़की ने ही जुगेंद्र को कॉल कर मिलने बुलाया। प्रेमी घर के पास खेत पर लड़की को ले गया और वहीं उसी के दुपट्टे से गला कस कर मार डाला। इसी बीच लड़की की बहन व भाई भी वहां पहुंच गए और आरोपित जुगेंद्र को पकड़ कर शोर मचा दिया।
प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
चीखपुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और जुगेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शिवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसपी देहात ने बताया किशोरी की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। पोस्टमार्टम तीन चिकित्सक के पैनल से कराया जा रहा है। स्वजन की की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

