हरियाणा के यमुनानगर में आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, युवक ने फेसबुक पर की भगवान श्रीराम की पर आपत्तिजनक टिप्पणी
फेसबुक आइडी से भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर गलत कमेंट भी किए गए हैं। जिससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। लोगों में रोष है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
बहादुरपुर निवासी मनीष विश्वकर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 जून को फेसबुक आइडी पर स्क्रोल कर रहा था। तभी आंबेडकरवादी युवा नाम के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट आई।
इस पोस्ट में भगवान श्रीराम को डा. भीमराव आंबेडकर के पैर छूते हुए दिखाया गया। इस पोस्ट में भगवान श्रीराम को आशीर्वाद दिया जा रहा है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इतना ही नहीं इस पोस्ट को हाइलाइट किया गया है। जिस पर बाप तो बाप रहेगा लिखा गया है। इस तरह की पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

