कानपुर के जाजमऊ में नहर टूटी, बाढ़ जैसे हालात, चकेरी एयरपोर्ट रोड पर आवागमन ठप

3.2kViews
1066 Shares

जाजमऊ स्थित टेनरी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सिंचाई की पक्की नहर रविवार दोपहर फट गई। इससे जाजमऊ नई चुंगी से एयरपोर्ट को जा रही सड़क पर जलभराव हो गया। जो नई प्लॉटिंग भरता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल तक जा पहुंचा।

इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। चर्चा है कि दो ई रिक्शे भी चपेट में आ गए। जिसमें बैठी सवारियां भी मामूली रूप से चुटहिल हो गईं। घटना की जानकारी पुलिस समेत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दी गई है। बतादें कि कुछ समय पहले ही यह नहर फटने से खेतों पर पानी भर गया था। साथ ही दूषित पानी गंगा नदी में पहुंच रहा था।

गुरुवार दोपहर जाजमऊ स्थित नारायण प्रसाद इंटर कालेज से शेखपुर गांव के बीच करीब 50 फीट तक सड़क तक पक्की सिंचाई नहर फट गई। जिससे सड़क पानी भरने लगा। जिससे बाद आवागमन पूरी त्तरह से ठप हो गया।

घटना में नहर से बह रहा पानी सड़क पर भरने के बाद इलाके की नई प्लाटिंग एरिया समेत खेतों में भरने लगा। जो एयरपोर्ट की बाउंड्री तक पहुंचने लगा है। घटना के बाद इसके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद लोगों पुलिस , नगर निगम समेत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर इसे ठीक कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *