Renault भारत में अपनी हैचबैक कार Kwid का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल 3 जुलाई को लॉन्च कर रहा है। यह कार देश में 10 साल से भी ज्यादा समय से बिक रही है जो कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल है जो इसके लाइनअप में एक अहम भूमिका निभाता है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गै लेकिन Kwid के डिजाइन में छोटे-मोटे बदलवा किए जा सकते हैं।
बाहरी डिजाइन में बदलाव
इस नए मॉडल में बदली हुई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नई लाइटें मिलने की उम्मीद है। Kwid Facelift में केबिन को बेहतरव बनाने के लिए कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, फीचर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है लेकिन इस अपडेटेट मॉडल में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।
इंटीरियर में बदलाव
डैशबोर्ड के लेआउट में बदलाव कर के बेहतर मटेरियल क्वालिटी शामिल की जा सकती है। इन अपडेट्स का मकसद Kwid को एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में मुकाबले में बनाए रखना है। इंजन के मामले में Kwid Facelift में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। उम्मीद है कि यह मौजूदा 1.0 लीटर तीन सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ जारी रहेगी।
यह इंजन 65hp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड AMT का विकल्प भी चुनने को मिल सकता है।
किससे होगा मुकाबला?
लॉन्च होने के बाद अपडेटेड Kwid एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट के कड़े मुकाबले में Maruti Suzuki Alto K10 और Maruti Celerio को कड़ी टक्कर देगी।


