31 साल पहले आए Alka Yagnik के गाने को पाकिस्तान ने किया कॉपी, कल्ट सॉन्ग के धुन और बोल का हुआ था बेड़ा गर्क

3.8kViews
1576 Shares

 अल्का याग्निक ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। 31 साल पहले उन्होंने ‘करण-अर्जुन’ के लिए एक ऐसा बेहतरीन गाना गाया था, जो उस साल के सबसे बड़े हिट सॉन्ग था और बाद में जाकर वह हिंदी सिनेमा का कल्ट क्लासिक गाना बना। आज भी कई मौकों पर अल्का याग्निक और ईला अरुण की आवाज में बजने वाला ये गाना कई पार्टीज और शादी में बजता है।

हालांकि, बॉलीवुड के इस सुपरहिट और यादगार गाने को पाकिस्तान ने भी कॉपी किया। उन्होंने न सिर्फ गाने की धुन उठाई, बल्कि वर्ड्स और सीन भी ठीक बॉलीवुड के गाने की तरह फिल्माने की कोशिश की और उसका बेड़ा गर्क कर दिया था। कौन सा था वह हिंदी सिनेमा का कल्ट क्लासिक सॉन्ग जिसे पाकिस्तान ने किया कॉपी, चलिए बताते हैं।

करण-अर्जुन के सुपरहिट गाने को पाकिस्तान ने किया था कॉपी

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का है, जिसमें शाह रुख खान-काजोल, सलमान खान-ममता कुलकर्णी और राखी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म के सभी गाने वैसे तो हिट हुए, लेकिन ममता कुलकर्णी के गाने ‘मुझको राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई’ के लिए एक अलग दीवानगी थी। यह गाना 90 के दशक का एक बड़ा हिट हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *