वीकेंड पर फिर से चमकी Welcome To The Jungle की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म का यू-टर्न

7.2kViews
1771 Shares

अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल (welcome to the jungle) सिनेमाघरों में एक तरह से अंतिम दौर से गुजर रही है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अब तक इस कॉमेडी फिल्म ने अपना असली कमाल करके दिखाया है।

वीकेंड पर एक बार फिर से वेलकम टू द जंगल ने कमबैक किया है और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 23वें दिन इस मूवी के खाते में कितनी रकम आई है।

वेलकम टू द जंगल कलेक्शन रिपोर्ट

इस बात का अनुमान तो पहले ही लग गया था कि नई फिल्मों की रिलीज के बाद वेलकम टू द जंगल की बंपर कमाई पर ब्रेक लगता हुआ नजर आएगा। पहले अजय देवगन की धमाल 4 और अब हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म द ओडिसी के आने से वेलकम टू द जंगल के कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ी है। लेकिन जैसा ही वीकेंड आया है, वैसे ही निर्देशक अहमद खान की इस फिल्म ने वापसी करने की कोशिश की है।

गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल के रिलीज के 23वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर इस मूवी ने चौथे दिन शनिवार को भारत में 38 लाख से अधिक का कारोबार किया है, जोकि सिनेमाघरों में तीन सप्ताह से ज्यादा का समय बीताने वाली किसी भी फिल्म के लिए कमाई का एक अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है।

23वें दिन की कमाई को जोड़ने के साथ ही अब अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टू द जंगल की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 133 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जोकि एक शानदार आंकड़ा है। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब तक ग्लोबली 192 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

चौथे शनिवार को आया बंपर उछाल

चौथे शुक्रवार को वेलकम टू द जंगल के खाते में महज 20 लाख की रकम आई थी और इसकी तुलना में चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 90 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है, जोकि चौंकाने वाला है। माना जा रहा है कि संडे को वेलकम टू द जंगल एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दांव खेलती हुई नजर आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *