Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर, गौरी स्प्रैट संग कहां कर रहे हैं शादी, कौन होगा शामिल?

6.8kViews
1078 Shares

 हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी को लेकर आमिर का नाम चर्चा में बना हुआ है।

अब वो घड़ी आ गई है, जब आमिर और गौरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि गौरी और आमिर कहां शादी कर रहे हैं और इनकी इसकी वेडिंग में क्या कुछ खास होने वाला है।

कहां हो रही है आमिर और गौरी की शादी

हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने ये बताया था कि वह गौरी स्प्रैट संग एक इंटिमेट वेडिंग करने जा रहे हैं, जिसमें ज्यादा लोगों की भीड़ शामिल नहीं होगी।

दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ सिनेमा के सितारे शामिल हो सकते हैं। ये शादी मुंबई स्थित आमिर के पाली हिल वाले घर पर हो रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की ये काफी सिंपल वेडिंग रहेगी, जिसमें आमिर और गौरी कोर्ट मैरिज करेंगे।

ये मेहमान होंगे शामिल

वैसे तो आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी एक इंटिमेट वेडिंग है, लेकिन फिर भी इसमें सिनेमा जगत के सितारों का मेला देखने तो मिलेगा। ई टाइम्स की खबर के अनुसार अभिनेता अली फजल इस शादी में बतौर मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई कलाकार भी नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *