पंजाब के जिला जालंधर में गुरु नानकपुरा फाटक पर बनने वाले आरओबी निर्माण को लेकर शिलान्यास समारोह के दौरान पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए।
आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गर्मी की वजह से चक्कर खाकर गिरे थे और मौके पर डॉक्टर मुकेश वालिया ने माउथ ब्रीदिंग दी। बताया जा रहा है कि उन्हें एक दिन पहले से बुखार था। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू मौके पर पहुंचे।


