HRTC हड़ताल: जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा, बस अड्डों पर पुलिस तैनात; वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था पर जोर
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा तथा एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बस अड्डों पर पुलिस तैनात
उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी प्रमुख बस अड्डों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मनाली, कुल्लू, भुंतर, बंजार, पतलीकूहल और आनी के बस अड्डों पर स्थानीय एसडीएम और डीएसपी को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

