दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू

1669 Shares

सोमवार रात करीब 11:32 बजे तकिया काले खां गद्दा इलाके में पुरानी फर्नीचर, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गई।

पीसीआर कॉल मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, एसीपी जता शंकर और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। आग फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कराने का अभियान शुरू किया। कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस टीम ने निरंतर प्रयासों से परिवार समेत 12 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने तुरंत फायर विभाग, बीएसईएस और डीडीएमए को सूचित किया। मौके पर 20 फायर टेंडर और 9 कैट्स एंबुलेंस पहुंचीं। तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस और अन्य एजेंसियों की समन्वित और त्वरित कार्रवाई के कारण इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों और क्षेत्र के माननीय विधायक ने पुलिस की सराहना की है।उन्होंने कहा कि पुलिस की तेज प्रतिक्रिया, निरंतर प्रयास और समय पर निकासी अभियान के कारण कई परिवारों की जान बच सकी। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए आगे जांच शुरू कर दी है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस की सजगता और समन्वय कितना महत्वपूर्ण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *