नोएडा में एक बार फिर गंदा पानी बना लोगों के लिए सिरदर्द, महंगाई के बीच बढ़ा घरों का खर्च

2.1kViews
1581 Shares

 महंगाई के दौर में जहां आम लोगों के लिए घर का बजट संभालना चुनौती बनता जा रहा है, वहीं जल संकट ने नोएडा के कई सेक्टरों के निवासियों की परेशानी और बढ़ा दी है। पांच माह पहले इंदौर में दूषित पानी से लोगों के बीमार होने की घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा था।

उसी दौरान नोएडा के सेक्टर-19, 27 और 78 में भी गंदे पानी की शिकायतें सामने आई थीं। हालांकि जल विभाग ने वहां स्थिति में सुधार कर तो दिया, लेकिन शहर के कई अन्य सेक्टर अब भी इस पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि आज भी नोएडा के लोगों के पानी खरीदकर ही पीना पड़ रहा है।V

जिसके चलते अब नोएडा के कई सेक्टरों में जल संकट ने लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। गंदे पानी और कम दबाव की समस्या के कारण लोग पेयजल खरीदने को मजबूर हैं। दूषित पानी से आरओ मशीनें भी समय से पहले खराब हो रही हैं। नतीजतन, एक परिवार केवल स्वच्छ पानी के लिए सालभर में 45 से 50 हजार रुपये तक खर्च कर रहा है।

तीन दिनों से आ रहा गंदा पानी

सेक्टर-122 में बिजली कटौती के कारण पानी के दबाव और आपूर्ति की समस्या लगातार बनी हुई है। सेक्टर-22 के ए और बी ब्लाक में पिछले तीन दिनों से गंदा पानी आने की शिकायत है। वहीं सेक्टर-40, 41, 71, 73 और 82 के कई हिस्सों में भी गंदे पानी तथा कम दबाव की समस्या बनी हुई है।

निवासियों का कहना है कि पीने योग्य पानी के लिए उन्हें प्रतिदिन करीब 100 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *