Range Rover Electric की बुकिंग हुई शुरू, 600 किमी की रेंज के साथ मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

9.6kViews
1542 Shares

Range Rover ने अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV को रिवील कर दिया है। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक इस मॉडल की सिग्नेचर लग्जरी और डिजाइन को ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ जोड़ती है। भारत में अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक स्टैंडर्ड-व्हीलबेस ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन वेरिएंट के साथ लॉंग-व्हीलबेस SV, SV Ultra और SV ब्लैक मॉडल के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।

मोटर पावर और रेंज
Range Rover Electric में 118.5kWh यूजेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक है जिसमें 344 प्रिस्मैटिक सेल और 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है। यह SUV ट्विन परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल करती है जो 542hp की पावर और 850nm का टॉर्क जनरेट करती है। Land Rover का दावा है कि इलेक्ट्रिक रेंज रोवर फुल चार्ज होने पर WLTP के मुताबिक 600 किमी की रेंज देगी।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Range Rover Electric 350kW तक की रैपिड DC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करके इसे लगभग 22 मिनटों में ही 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, कंपनी यह भी दावा करती है कि SUV की पीक रेट पर चार्ज करने पर 10 मिनट का चार्जिंग सेशन 125 मील तक की ड्राइविंग रेंज जोड़ सकता है

इसके अलावा, Range Rover Electric सिर्फ 4.5 सेकंड में ही 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और 10 मिनट की चार्जिंग में 220km तक की रेंज दे सकती है।

भारत में बुकिंग

Range Rover Electric को भारत में एक फुल इंपोर्ट के तौर पर लाया जाएगा जिसकी कीमतों की जानकारी आने से पहले प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो गई है। लग्जरी EV सेगमेंट के सबसे ऊपरी स्तर पर मौजूग इस इलेक्ट्रिक SUV के भारतीय बाजार में आने पर Mercedes-Benz G 580 with EQ Technology से मुकाबला हो सकता है। UK में इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 1,54,079 पाउंड (लगभग 1,97,57,751 भारतीय रुपए) से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *