IND vs AFG 2nd ODI Weather Report: दूसरे वनडे में भी बारिश करेगी परेशान, क्या हो पाएगा पूरा मैच?

5.0kViews
1756 Shares

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा था। धर्मशाला में बारिश ने जमकर परेशान किया था और मैच 50 ओवर प्रति पारी के बजाए 25 ओवर प्रति पारी का हो गया था। अब दूसरा वनडे लखनऊ में खेला जाना है और सभी की नजरें एक बार फिर मौसम पर टिकी हैं।

भारत ने पहले वनडे में जीत हासिल की थी और अब उसकी नजरें दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर पर होंगी। अफगानिस्तान भी जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

कैसा रहेगा मौसम

दूसरा मैच लखनऊ में होना है और इस समय वहां का मौसम चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस इस बात को जानना चाह रहे हैं कि क्या इस मैच में भी बारिश होगी या नहीं। देखा जाए तो लखनऊ का मौसम काफी गर्म है और बारिश का अनुमान बिल्कुल भी नहीं है। खिलाड़ी गर्मी से परेशान हो सकते हैं। तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने की उम्मीद है और ये 45 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।

ऐसे में फैंस को राहत होगी कि बारिश मैच में खलल नहीं डालेगी और मैच इस बार पूरे 50 ओवर प्रति पारी का हो पाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी यही चाहेंगे कि मैच पूरा हो पाए।

कड़े मुकाबले की उम्मीद

अफगानिस्तान को सीमित ओवरों में हल्के में नहीं लिया जा सकता। बेशक ये टीम पहला मैच हार गई हो, लेकिन ये टीम उलटफेर का दम रखती है। पहले मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली थी और दूसरे मैच में भी वह इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *