जागेश्वर धाम जा रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, बच्चों सहित 11 घायल; 2 की हालत गंभीर

9.3kViews
1187 Shares

 जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें दो हालत गंभीर बनी हुई है।

टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद श्रद्धालु परिवार सहित कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए मैक्स संख्या यूके-03-टीए0097 में सवार होकर निकले थे। लेकिन बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भूलवश जागेश्वर मार्ग की बजाय धौलछीना की ओर मुड़ गया।

बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन करीब 15 मीटर गहरी खाई में जाकर गधेरे में अटक गया।

इस हादसे में वाहन सवार दिनेश कुमार शुक्ला (62), प्रतिमा शुक्ला (50), पूर्णिमा शुक्ला (24), स्नेहा शुक्ला (23), अमित तिवारी (32), दीपाली तिवारी (25), दिव्यांश तिवारी (5) एवं शिवांश तिवारी (2), निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश, जबकि ममता कौशल एवं मानवी कौशल निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक शेर सिंह (56) पुत्र गुमान सिंह, निवासी मोहनपुर, जिला चंपावत भी हादसे में घायल हुए हैं।

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं पूर्णिमा शुक्ला और दीपाली तिवारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

एसआइ गोकुल ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

झपकी के चलते खाई में गिरा वाहन

बताया जा रहा है कि वाहन चालक शेर सिंह को अचानक झपकी आ गई, इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि वाहन के गधेरे में अटकने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *