Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud Case: इखलाक का पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आत्मसमर्पण, निशानदेही पर एक और आरोपित आमिर गिरफ्तार

5.3kViews
1422 Shares

18 राज्यों व विदेश के लोगों से 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर टीम ने दो और आरोपित इखलाक व आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को इखलाक ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में आत्मसमर्पण किया, जबकि उसकी निशानदेही पर एक और आरोपित आमिर को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले गिरोह का सरगना शाहजेब और सुल्तान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस गिरोह ने कानपुर, उन्नाव में 77 फर्में बनाई, जिनके जरिए ठगी की रकम को घुमकाकर मनी लांड्रिंग, जीएसटी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) चोरी व हवाला में रकम घुमाने का काम करता है। साइबर टीम सभी फर्मों का सत्यापन कर खातों से रकम किन-किन लोगों को ट्रांसफर की गई। इसका ब्योरा बैंक से मांग नेटवर्क का पता लगा रही है।साइबर क्राइम टीम ने 5600 करोड़ की साइबर ठगी व आईटीसी चोरी करने वाले गिरोह के सरगना बेकनगंज निवासी शाहजेब वारिस को साइबर अीम हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर शुक्रवार रात शहर लाई थी। उसकी निशानदेही पर साथी चमनगंज निवासी सलमान को पकड़ा था। साइबर टीम के एसआइ रवि शंकर ने बताया कि शाहजेब शहर के एक होटल में सीए के अधीन अकाउंटें था, जबकि सलमान का घर पर ही मेडिकल स्टोर है।

जांच में पुलिस को नौ खाते ऐसे मिले, जिनमें 1600 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हुआ। ये खाते आइसीआइसीआइ, एसडीएफसी, एसबीआइ, बैंक आफ बड़ौदा समेत 14 प्रमुख बैंकों में खोले गए थे। गिरोह में सरगना का 14 प्रमुख साथियों का गिरोह है, जिन लोगों की अब तक 77 फर्में होने की जानकारी हुई, जिनके खातों में ही 5600 करोड़ का लेनदेन मिला।

गिरोह के फरार आरिफ की लोकेशन मुंबई और सावित्री नगर निवासी सेवानिवृत्त दारोगा ताजदार के बेटे इखलाक हुसैन की लोकेशन नेपाल मिली थी। बुधवार को इखलाक ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में आत्मसमर्पण किया, जबकि उसकी निशानदेही पर एक और आरोपित अमिर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *