क्या कांग्रेस में पुराने नेताओं की होगी ‘घर वापसी’? केसी वेणुगोपाल बोले- विचारधारा मानने वालों का स्वागत

कांग्रेस से अलग हुए गुटों के पार्टी में विलय को लेकर लोगों के बीच बढ़ती चर्चाओं के बीच, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने पुराने सदस्यों को पार्टी में वापस लेने की इच्छा जताई है।

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल ने कहा, “जो कोई भी कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता है, वह वापस आ सकता है। इसमें कोई समस्या नहीं है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के विलय और घर वापसी से बीजेपी-फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी।

‘विचारधार में विश्वास रखने वाले हमसे संपर्क कर सकते हैं’

उन्होंने आगे कहा, “जो भी पार्टियां कांग्रेस में शामिल होना चाहती हैं और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखती हैं, वे हमसे संपर्क कर सकती हैं। हम उनका स्वागत करेंगे।”

विलय के प्रस्ताव पर क्या बोले वेणुगोपाल?

हालांकि, वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल एआईसीसी के पास विलय का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा, “हम मीडिया से ये सभी अटकलें सुन रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *