भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को कानपुर पहुंचे। अनुराग ठाकुर को लखनऊ से लेने सतीश महाना के बेटे करण महाना पहुंचे थे। कानपुर पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला की ओर से मंगलवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के कानपुर पहुंचे।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर व कार्यालय के पास सुबह 10 बजे से ही जुटने लगे थे। लखनऊ से सतीश महाना के बेटे करन महाना अनुराग ठाकुर को लेकर कानपुर आए। कानपुर में अनुराग ठाकुर करीब 12:45 बजे पहुंचे। उनका स्वागत कौन आया कौन आया, शेर आया शेर आया के नारे लाकर गर्म जोशी से पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसके पूर्व अनुराग ठाकुर का जाजमऊ गंगापुल पर भी स्वागत हुआ। जाजमऊ में स्वागत हुआ।
वहीं अनुराग ठाकुर सतीश महाना के आवास पर पारिवारिक भेंट करने गए हैं। हां उनका बुलडोजर (बैक हो लोडर) से पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।


