दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरती इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, कूदकर बची चालक की जान

2.9kViews
1106 Shares

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इस क्रम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर इको पार्क के पास शुक्रवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरीके से अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल थी। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक कार से बाहर कूद गया था। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया, पर तब तक कार जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *