क्या आपके मोबाइल में भी हैं ये 3 Loan Apps, सरकार ने दिए हटाने के निर्देश; जानिए क्यों?

1646 Shares

 संदिग्ध लोन ऐप्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गृह मंत्रालय के इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने Google को Play Store से तीन और ऐप्स हटाने या बंद करने का निर्देश दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, I4C की थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने कहा कि उसने तीन ऐसे “खतरनाक लोन ऐप्स” की पहचान की है जो जल्दी लोन लेने की चाहत रखने वाले एंड्रॉयड यूज़र्स को निशाना बना रहे थे।

एजेंसी ने कहा कि ये ऐप्स असली लेंडर (कर्ज़ देने वाले) होने का दिखावा करते थे और दावा करते थे कि वे जल्दी मंज़ूरी और कम ब्याज दर पर लोन देंगे। हालांकि, लोन देने के बाद वे उधार लेने वालों से बहुत ज़्यादा ब्याज वसूलते थे।

क्या आपके मोबाइल में हैं ये 3 लोन ऐप?

इन तीन ऐप्स के नाम – होराइज़न कैश सर्विस, मनी स्कोर मॉनिटर और ज़ेलिक्रेडिट हैं। इनके के बारे में यह भी आरोप है कि इंस्टॉल होने के बाद ये यूज़र्स के मोबाइल डिवाइस में मौजूद बहुत सारा डेटा एक्सेस करते थे।

I4C ने नोटिस में कहा, “एक बार डाउनलोड होने के बाद, अंतरराष्ट्रीय अपराधी संवेदनशील जानकारी जैसे कि पर्सनल आइडेंटिफ़िएबल इन्फॉर्मेशन (PII) – जैसे आधार कार्ड की जानकारी, फ़ाइनेंशियल जानकारी – और कॉन्टैक्ट्स, गैलरी, कैमरा वगैरह का एक्सेस हासिल कर लेते हैं।”

Google को निर्देश दिया गया कि वह नोटिस मिलने के तीन घंटे के अंदर इन तीन URL को हटा दे या उन तक एक्सेस बंद कर दे। यह निर्देश Information Technology Act, 2000 की धारा 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के नियम 3(1)(d) के तहत जारी किया गया था। इस आदेश का पालन कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *